{"_id":"5b5775cd4f1c1bb37b8b466a","slug":"81532458445-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर छात्र की मौत
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चौराहे पर मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव निवासी 15 वर्षीय विवेक प्रजापति पुत्र दयाशंकर प्रजापति कक्षा नौ का छात्र था। रोज की भांति मंगलवार की सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। अभी वह कप्तानगंज थाना अंतर्गत कल्याणपुर चौराहे पर ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। मृतक के दो भाई और एक बहन है।