फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में घायल का तत्काल शुरू करे उपचार

सड़क हादसे में घायल का तत्काल शुरू करे उपचार

Sat, 03 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल का तत्काल शुरू करे उपचार
आजमगढ़। जिला अस्पताल सभागार में शनिवार को सरकारी और प्राइवेट अस्पताल संचालकों-डॉक्टरों की बैठक हुई। जिसमें सड़क हादसों के बाद घायलों के उपचार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक परिवहन आयुक्त लखनऊ ने किया।
विज्ञापन

बैठक में सहायक परिवहन आयुक्त गंगाफल ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देशित किया कि सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंचने वालों मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया जाए। यह देखा जाए कि पुलिस केस है अथवा नहीं। उपचार शुरू करने के घटना की पुलिस को सूचना दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों पर यातायात नियमों की जानकारी देता बोर्ड अवश्य लगा दिया जाए ताकि अस्पताल पर आने वालों को यातायात के नियमों की जानकारी हो सके। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. परवेज अख्तर, आईएमए सचिव डॉ. अर्चना मैसी, डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, डॉ. डीपी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed