{"_id":"5a29874e4f1c1bd1408bba1e","slug":"81512671054-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से बलात्कार, बेटी से छेडख़ानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां से बलात्कार, बेटी से छेडख़ानी
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को थाने में बलात्कार करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के पतरु यादव पुत्र बेलास को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि पांच दिसंबर की रात करीब दस बजे आरोपी उसके घर में घुस गया तमंचा दिखाकर बलात्कार किया। साथ ही उसकी सोलह वर्षीय बेटी के साथ छेडख़ानी किया। विरोध करने पर मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही कान की बाली छीन ले गया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से दो सगे भाईयों ने बलात्कार किया। महिला ने बुधवार को थाने में रविप्रकाश और विजय प्रकाश चौबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि वह घर पर अकेली रहती है। उसका पति बाहर रहकर नौकरी करता है। पांच दिसंबर की रात दोनों आरोपी घर में घुसकर महिला से बलात्कार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला घर में अकेली होने की वजह से शांत हो गई। पांच दिसंबर को उसका पति घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। छह दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजकर आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन