फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मनबढ़ों ने जबरन लगाई मड़ई में आग

मनबढ़ों ने जबरन लगाई मड़ई में आग

Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने जबरन लगाई मड़ई में आग
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघरा गांव के सिवान में स्थित एक व्यक्ति के मड़ई में रविवार की रात दो मनबढ़ों ने आग लगा दिया। आग लगने से मड़ई में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं भीतर बंधा एक बछड़ा जलकर मर गया। जबकि दो पशु झुलस गए हैं। सोमवार को पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित गुरुचरण सिंह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के घाघरा गांव का निवासी है। उसका गांव के सिवान में मड़ई है। जहां पर परिवार के कुछ सदस्य और पशु रहते हैं। रविवार की रात मड़ई में गुरुचरण सिंह के परिवार का बृजेश सिंह वहां सोया हुआ था। बृजेश के मुताबिक रात करीब पौने ग्यारह बजे दो युवक पहुंचे और मड़ई में आग लगाने के लिए माचिस की तीली जलाए। इसकी जानकारी होने पर बृजेश ने दौड़ाया तो एक युवक भाग गया। वह उसका पीछा करने लगा। जबकि दूसरे ने मड़ई में आग लगी दी। इसके बाद बृजेश शोर मचाने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता कि मड़ई सहित भीतर रखा गया 15 क्विंटल खाद्यान्न आदि जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा मड़ई में बंधा बछड़ा जलकर मर गया। जबकि गाय और बछड़ा झुलस गए हैं। इन दोनों का इलाज चल रहा है। सोमवार की सुबह गुरुचरण सिंह ने जीयनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed