फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 26 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मुखलिसपट्टी गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह पेड़ से युवक की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक दो सप्ताह पूर्व अपनी प्रेमिका के साथ घर से भागा था। युवक के घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा गरीब दूबे गांव निवासी अखिलेश राम (22) पुत्र श्यामराज एक लड़की से प्रेम करता था। घर वालों के विरोध के चलते अखिलेश अपनी प्रेमिका को लेकर करीब दो सप्ताह पूर्व घर से भाग गया था। रौनापार थाने में उसके विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई थी।। उधर थाने से निराश लड़की के घर वालों ने गांव में पंचायत बुलाई। लेकिन इसमें भी कोई निर्णय नहीं हुआ। घर वालों को दबाव में आकर अखिलेश ने लड़की को उसके घर छोड़ दिया और स्वयं अपने घर चला आया। जहां से वह चार दिन पूर्व दिल्ली कमाने के लिए निकल गया था। मंगलवार की सुबह अखिलेश की लाश मुखलिसपट्टी गांव के सिवान में बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटकती दिखी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की पहचान अखिलेश के रूप में होने पर घर वालों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्ट के लिए भेजवा दिया। अखिलेश के घर वालों ने हत्या कर लाश लटकाने का आरोप लगाया। साथ ही अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने की तहरीर दी। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed