फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहीं पुरी हुई मजिस्ट्रीयल जांच

नहीं पुरी हुई मजिस्ट्रीयल जांच

Sun, 03 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
नहीं पुरी हुई मजिस्ट्रीयल जांच
आजमगढ़। रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जुलाई में जहरीली शराब पीने से हुई 30 लोगों की मौत और कई के बीमार होने के मामले में डीएम ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। लेकिन इतने दिन बाद भी अभी तक जांच शुरू ही नहीं हो सकी तो कार्रवाई होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में जहरीली शराब पीने से सात जुलाई को पहले पांच लोगों की मौत हुई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हुए। लेकिन आठ जुलाई को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत में एक साथ छह लोगों की मौत हो गई। तब जाकर प्रशासन की नींद खुली और पीड़ितों को खोज-खोजकर अस्पताल में भर्ती कराया जाने लगा। उधर जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया। इस घटना में पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई। क्षेत्र के लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने पूरे घटना की मजिस्ट्रियल जांच का निर्देश दिया। जांच के लिए एडीएम वित्त/राजस्व को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया। साथ ही निर्देश दिया कि यह जांच जितनी जल्द हो उसे पूरी कर सौंपी जाए। ताकि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इतने दिन बीत गए। जांच पूरी होने तो दूर की बात रही। अब तक जांच ही नहीं शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

0000
कोट
अभी तक कोई पीड़ित उनके पास आया और ना ही कोई ग्रामीण ही शिकायत लेकर आया है। सगड़ी क्षेत्र में बाढ़ आ जाने की वजह से जांच अभी नहीं शुरू हो पाई है। जल्द ही इस संबंध में जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - बीके गुप्ता, एडीएम वित्त/राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed