{"_id":"595a8df94f1c1b0e448b4763","slug":"81499106809-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी पर दबंगों का कब्जा, अधसिकारी मौन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरी पर दबंगों का कब्जा, अधसिकारी मौन
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में अजमतगढ़ रोड पर खानकाह बहरामपुर में स्थित पोखरी पर दबंगों का कब्जा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी सरकारी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बाजारवासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
बता दें कि नगर पंचायत जीयनपुर में अजमतगए़ रोड पर खानकाह बहरामपुर में स्थित पोखरी अतिक्रमण के चलते पांच बिस्वा में ही सिमट कर रह गई हैं जो एक एकड़ क्षेत्रफल की पोखरी है। कीमती जमीन होने के नाते भू-माफियाओं की नजर इस जमीन पर लगी है। जिसमें कई लोगों ने टीन शेड और मड़ई डालकर कब्जा कर रखा है। प्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया था लेकिन स्थानीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर अब तक नहीं गया। जबकि इसके पूर्वव क्षेत्र के लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई। उधर इस संबंध में नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत जीयनपुर में कुल 33 पोखरियां हैं जिस पर अतिक्रमण है। उन्होंने कहा कि अगर तहसील प्रशासन कार्ययोजना बनाकर शक्ति से अनुपालन कराए तो सभी भूमि अतिक्रमण मुक्त हो सकती है।