फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरकारी गनर लेकर वसुल रहा सूद

सरकारी गनर लेकर वसुल रहा सूद

Mon, 01 Apr 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
सरकारी गनर लेकर वसुल रहा सूद
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरूण कुमार यादव पुत्र राजाराम सरकारी गनर लेकर क्षेत्र में घूम रहा और लोगों को पुलिस का धौंस दिखाकर दिए गए रुपयों का अत्यधिक सूद वसुल रहा। जो नहीं दे रहा, उसके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की धौंस दे रहा। अरूण की हरकतों से परेशान एक व्यक्ति ने शनिवार को उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही। केस दर्ज कराने वाला भृगुनाथ राजभर पुत्र सीताराम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पियरीया गांव का निवासी है। पीड़ित के मुताबिक वह एकडंगी गांव निवासी अरूण कुमार यादव से 50 हजार रुपये सूद पर लिया था। 50 हजार रुपये के बदले में अब तक उसे चार लाख रुपये दे चुका है, पर उधार अभी तक खत्म नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक अरूण अब उससे 20 लाख रुपये की मांग करते हुए 24 मार्च की दोपहर घर में घुसकर भृगुनाथ को मारपीटकर घायल कर दिया। अपने सुरक्षा गार्ड की मौजदूगी में अरूण ने भृगुनाथ को पीटा। जबकि साथ में मौजूद पुलिसवाले ने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटाई। भृगुनाथ का आरोप है कि अरूण कुमार यादव बगैर लाइसेंस का सूद पर लोगों को रुपये देने का रैकेट चलाता है। इसी के बल पर अपना बहुत बड़ा काला साम्राज्य खड़ा कर लिया है। एक बार जो कोई भी उसके चंगुल में फंसता है। वह जल्दी छुटकारा नहीं पाता। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज विनोद कुमार ने बताया कि अरूण कुमार यादव को सरकारी गनर मिला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed