{"_id":"5c4219edbdec22735a793b3a","slug":"71547835885-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्याओं और दीवानी न्यायालय अभिभाष संघ के अधिवक्ता सदस्यों ने शुक्रवार को अलग-अलग बैठक कर अधिवक्ता गोपाल प्रसाद और अधिवक्ता राजनाथ एडवोकेट के प्रकरण पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। विरोध स्वरुप अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दीवानी न्यायालय अभिभाष संघ के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अधिवक्ता गोपाल प्रसाद के घर को मनबढ़ों द्वारा गिराए जाने और लूटपाट की घटना का विरोध करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। विरोध स्वरुप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक का संचालन संघ के मंत्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इसी क्रम में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ता राजनाथ के मामले में थानाध्यक्ष जीयनपुर द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं किए जाने की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह के अंदर समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। कार्रवाई नहीं किए जाने पर संघ ने विरोध प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी है। बैठक का संचालन संघ के मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने किया। विरोध स्वरुप अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।