{"_id":"5c378bdbbdec22735a79338b","slug":"71547144155-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से नगदी सहित डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार गांव निवासी मोहन सोनकर के घर में बुधवार की रात चोर खिड़की तोड़कर भीतर घुसे और नगदी सहित डेढ़ लाख के सामान चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित मोहन सोनकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव का निवासी है। वह बुधवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ सो गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर उसके मकान में लगी खिड़की तोड़कर भीतर घुस गए और कमरे में रखी एक अटैची चुरा ले गए। जिसमें दस हजार रुपये के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कीमती सामान रखा हुआ था। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मोहन सोनकर ने थाने पर सूचना दी। कोतवाल जीयनपुर देवानंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।