फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, दो अन्य घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, दो अन्य घायल

Wed, 05 Dec 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, दो अन्य घायल
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में अधेड़ समेत दो की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली के रसीदाबाद गांव निवासी 50 वर्षीय रामअवध पुत्र स्व. शिवलाल रिश्तेदार की मौत पर अंत्येष्टि में शामिल होने अपने पुत्र 22 वर्षीय चंद्रशेखर के साथ बाइक से गए थे। दोहरीघाट में अंत्येष्टि के बाद वह पुत्र के साथ वापस लौट रहे थे कि पूनापार बड़ा गांव के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामअवध की मौके पर मौत हो गई वहीं पुत्र चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास दो बाइकों के बीच बुधवार की शाम टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी जहानागंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने एक घायल 36 वर्षीय लक्ष्मी मौर्या पुत्र रामप्रसाद मौर्या निवासी बनकटा मुस्तफाबाद थाना जहानागंज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल 24 वर्षीय मुकेश पुत्र संपत निवासी कस्बा जहानागंज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक लक्ष्मी दोनों पैर से विकलांग था और घर पर ही रह कर खेतीबाड़ी करता था। उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed