फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मायके में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

मायके में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान

Fri, 16 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
मायके में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान
तहबरपुर। थाना क्षेत्र केे डिहवातरौधी गांव में स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता ने शुक्रवार की दोपहर कमरे में छत के चुल्ले के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग उसे खोजते हुए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। घर वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के संबंध में पुलिस विवाहिता के पिता नागेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर उसके पति और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही। तहबरपुर थाना क्षेत्र के डिहवातरौधी गांव निवासी नागेंद्र यादव की बेटी रेखा (23) की शादी 11 मई 2018 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी मनीष यादव के साथ हुई है। शादी के बाद रेखा विदा होकर अपनी ससुराल गई। करीब एक माह तक वहां रहने के बाद मायके चली आई। तभी से यहां रह रही थी। शुक्रवार की दोपहर अपने कमरे में छत के चुल्ले के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक रेखा का कोई पता न चलने पर परिवार के लोग उसे खोजते हुए कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। रेखा के पिता नागेंद्र यादव पुलिस को सूचना दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। जिसमें रेखा के पति मनीष और ससुर को आरोपित किया है। नागेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही रेखा के पति और ससुर उसे फोन कर अक्सर धमकी देते थे। इनकी प्रताड़ना से तंग होकर रेखा ने यह कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर लाश पीएम को भेजवा दी गई। आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed