फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वाणिज्यकर विभाग की टीम पहुंचते ही बंद हुई दुकानें

वाणिज्यकर विभाग की टीम पहुंचते ही बंद हुई दुकानें

Sat, 01 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग की टीम पहुंचते ही बंद हुई दुकानें
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद सहित अगल-बगल के बाजारों में शुक्रवार की अपराह्न लगभग दो बजे असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर संजय गिरी और वाणिज्य कर अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव जा धमके। उन्होंने कुछ दुकानों पर अभिलेखों की जांच की। जैसे ही इसकी जानकारी अन्य दुकानदारों को हुई वह दुकान बंद कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर संजय गिरी और वाणिज्य कर अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने कई दुकानों पर जीएसटी और दुकान के रजिस्ट्रेशन के कागजातों की जांच की। 30 से 35 दुकानों पर जांच पड़ताल करने के बाद वह लोग कमियां मिलने पर अभिलेखों को अपने साथ ले गए। उनके इस प्रकार अचानक निजामाबाद में धमकने और अभिलेखों की जांच करने से दुकानदारों में हड़कंप मच और वह दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। लगभग पांच घंटे तक निजामाबाद बाजार में बंदी का आलम व्याप्त हो गया था। असिस्टेंट कमिश्नर संजय गिरी ने बताया कि लोग अपनी दुकानें गलत तरीके से बंद करके फरार हो रहे हैं। यह व्यापार करने का सही तरीका नहीं है अगर सारे कागजात सही हैं तो अपनी दुकान उन्हें खोल कर रखनी चाहिए। अगर किसी प्रकार की कोई कमी है तो हमसे जानकारी लें। कमियों को दूर करके व्यापार में सही दिशा देने का मार्ग कार्य करें। लेकिन हमें देखकर इस तरह से दुकानें बंद करके डर के फरार हो जाना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed