{"_id":"5b6dd7134f1c1bcb2e8b592d","slug":"71533925139-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान और मकान में घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान और मकान में घुसे चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्हना। तरवां बाजार स्थित रेडिमेड कपड़े, मोबाइल और घर में घुसे चोरों ने गुरुवार की रात लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई, जिस पर बाजारवासी आक्रोशित हो उठे और तरवां बाजार में जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। तरवां थाना क्षेत्र के लहुरी का पुरा निवासी विरेंद्र कुमार पुत्र सुबेदार बाजार में मोबाइल शॉप खोल रखा है। रोज की भांति गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात अज्ञात चोरों ने शटर में बंद ताला चटका कर अंदर घुसे और दुकान में रखे पचास हजार रुपये नकद लेकर चंपत हो गये। दूसरी घटना में तरवां बाजार में ही घटी। बाजार निवासी नंदलाल मौर्या पुत्र प्रभुनाथ अपने घर में ही रेडिमेड कपड़ों की दुकान खोल रखे है। गुरुवार की रात नंदलाल परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ कर सीढ़ी से नीचे उतर गये। इसके बाद चोरों ने दुकान में रखे 90 हजार नकद और घर में रखे लगभग 70 हजार के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उठने पर पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना से तरवां बाजार वासी आक्रोशित हो उठे और बाजार में जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर एसआई चंदन सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गये। एसआई ने जल्द चोरों को पकड़ लेने का आश्वासन दिया। जिस पर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। दोनों पीड़ितों ने घटना के बाबत तरवां थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन