फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विवादित जमीन पर प्रधान खड़ी कर रहा था दीवार

विवादित जमीन पर प्रधान खड़ी कर रहा था दीवार

Tue, 01 May 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विवादित जमीन पर प्रधान खड़ी कर रहा था दीवार
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव में रविवार की रात विवादित जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा दीवार खड़ी होने की जानकारी मिलने पर दूसरा पक्ष विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और आग जनी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई। सोमवार को तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी विवेकानंद राय उर्फ काजू ग्राम प्रधान हैं। इनका गांव के अनिल राय से जमीन का विवाद चलता है। रविवार को किसी रिश्तेदार के यहां शादी होने पर अनिल राय परिवार सहित वहां चले गए। अनिल की व्यस्तता को देखते हुए ग्राम प्रधान विवेकानंद राय इसका फायदा उठाते हुए विवादित जमीन पर दीवार खड़ी करने लगा। इसकी जानकारी होने पर रात को ही अनिल राय भागकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। तभी किसी ने प्रधान के मड़ई में आग लगा दी। जो बगल में खड़े ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में लेकर जलाकर नष्ट कर दी। धीरे-धीरे यह विवाद गंभीर रुप ले रहा था। इसीबीच सूचना मिलने पर एसओ बरदह सुरेश चंद फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस मामला शांत कराते हुए ग्राम प्रधान विवेकानंद राय, अनिल राय और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मौके पर काम को रोकवा दिया। सोमवार को पुलिस प्रधान सहित अन्य तीनों का शांति भंग में चालान कर दी। सीओ लालगंज संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। काम को रोकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed