{"_id":"5acfa4ba4f1c1b1b3d8b4bdf","slug":"71523557562-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गोरिया गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया तो घर वाले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। इस संबंध में बिलरियागंज थाने की पुलिस का कहना है कि युवक गिरफ्तारी से बचने के लिए गोली मारने का नाटक रच रहा। वह क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से बलात्कार किया था। हाईकोर्ट से स्टे लेकर घर पर रह रहा था। स्टे आर्डर समाप्त हो जाने के बाद यह नाटक रचा है। प्रभारी निरीक्षक बिलरियागंज विजय प्रताप यादव के मुताबिक गोली से घायल युवक ईश्वर राजभर (22) है। वह बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गोरिया गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ईश्वर राजभर गत दिनों क्षेत्र की एक किशोरी को घर से भगा ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस किशोरी के घर वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर 28 मार्च को किशोरी को बरामद की। अदालत में कलमबंद बयान होने पर किशोरी ने बताया कि ईश्वर उसे जबरन घर से भगा ले गया और बलात्कार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी के बयान के बाद दर्ज मुकदमे में बलात्कार की धारा बढ़ाकर पुलिस ईश्वर की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी तो वह हाईकोर्ट जाकर स्टे लेकर आया। चार अप्रैल को स्टे समाप्त होने पर पुलिस दोबारा दबिश देने लगी। ईश्वर राजभर गिरफ्तारी से बचने के लिए गोली मारने की साजिश रचकर अस्पताल में भर्ती हो गया है। जबकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन करते हुए उसके पड़ोसियों से पूछताछ की तो उन लोगों ने गोली चलने की बात से इंकार किया। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के भय से ईश्वर राजभर ने यह झूठी कहानी रची है। घटना के संबंध में पुलिस डाक्टर से भी रिकार्ड तलब की है।
विज्ञापन