फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आबकारी निरीक्षक और दो सिपाहियों पर गिर सकती है गाज

आबकारी निरीक्षक और दो सिपाहियों पर गिर सकती है गाज

Sat, 28 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक और दो सिपाहियों पर गिर सकती है गाज
गंभीरपुर थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर संचालित अवैध शराब की फैक्ट्री का खुलासा एसटीएफ लखनऊ की टीम द्वारा किए जाने के बाद एसपी ने जहां संलिप्तता पाए जाने पर गंभीरपुर थाने के एक दरोगा और सात सिपाहियों को निलंबित कर दिया। वहीं आबकारी अधिकारी की तरफ से क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक और दो सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव निवासी राजीव सिंह का थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित हाथे में काफी दिनों से अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी। इसकी सूचना मिलने पर 25 अक्तूबर को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित इस शराब की फैक्ट्री का संचालन काफी दिनों से हो रहा था। जांच के दौरान पता चला कि इसमें गंभीरपुर थाने के दरोगा सुरेंद्र नाथ, सिपाही पंधारीलाल, रवि सिंह, जयशंकर, अभय प्रताप सिंह, दुर्गेश यादव, शकील अहमद खां और अयोध्या यादव की संलिप्तता है। इस पर एसपी अजय कुमार साहनी ने 26 अक्तूबर को इन्हें निलंबित कर दिया। विभागीय लोगों पर कार्रवाई के साथ ही एसपी ने खुलासा किया था कि इस फैक्ट्री से आबकारी विभाग को 20 हजार रुपये का महीना जाता था। इस पर जिला आबकारी अधिकारी सूदर्शन सिंह ने हलका के आबकारी निरीक्षक और दो सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट भेज दी गई है। अनुमति मिलने के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed