{"_id":"59d2839f4f1c1bcd538b57b8","slug":"71506968479-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पर्दाथ सुंघा तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पर्दाथ सुंघा तीन लाख की चोरी
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र सादुल्ला चक गांव निवासी बहादुर चौहान के घर चोरों ने रविवार रात को धावा बोलकर जेवर, नगदी, बर्तन और अन्य उपयोगी सामान समेत तीन लाख का माल समेट ले गए। परिजनों ने बताया कि बेहोशी की कोई चीज सुंघा चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
सादुल्ला चक निवासी बहादुर चौहान परिवार समेत रविवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। बड़ा लड़का और बहू छत पर सोई थी। बताया जाता है कि रात में किसी समय घर के पिछले हिस्से से कुछ ईंटें उखाड़कर चोर घर के ऊपर छत चढ़ गए। सीढ़ी का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे चोरों ने जेवर, नगदी, बर्तन समेत तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बहादुर चौहान के पुत्र और और बहू ने बताया कि चोरों ने उन्हें कुछ सुंघा दिया था, जिससे वो बेहोशी की हालत में सुबह तक पड़े रहे। घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। बहादुर बहादुर चौहान ने रविवार शाम अपने घर पर मीट बनवाया था। पूरा परिवार खाना खाने के बाद सोया था। बताते हैं कि चोरों ने घर खंगालने के साथ फ्रिज में रखा खाना भी खा गए। परिजनों की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत के सहारे मकान में घुसकर तीन लाख की चोरी
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव में किसान के घर पर धावा बोलकर अज्ञात छोरों ने रविवार रात कपड़ा, आभूषण समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। परिजनों को सुबह नींद खुलने पर मामले की जानकारी हुई। तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव निवासी चंद्रिका पुत्र हरिगेन का परिवार रविवार रात का खाना खाने के बाद सो रहा था। चोर मकान के पिछले हिस्से की छत पर पेड़ के सहारे चढ़ गए। वहां से कमरे में दाखिल होकर बक्सों में रखा कपड़ा, आभूषण समेत तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को सुबह जगने के बाद चोरी की जानकारी हुई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। परिजनों के अनुसार चोर तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर गए हैं।