फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नकब लगाकर हजारो की चोरी

नकब लगाकर हजारो की चोरी

Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर हजारो की चोरी
अतरौलिया (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के गोरथानी गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में मंगलवार की रात नकब लगाकर घूसे चोर पांच हजार रुपये नगद और पांच थाना सोने का आभूषण चुरा लिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित रामभरत चौरसिया अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोरथानी गांव का निवासी है। वह मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ बरामदे में सोया हुआ था। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान में नकब लगाकर भीतरे घुसे और एक बक्सा चुरा लिया। जिसमें पांच हजार रुपये और पांच थान सोने का आभूषण रखा हुआ था। चोरी गए आभूषण की कीमत हजारो रुपये बताई जा रही। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर रामभरत का परिवार चोरी गए सामान खोजने लगा। इस दौरान घर से थोड़े दूर पर टूटे हाल में फेंका हुआ बक्सा मिला तो पता चला कि चोर रुपये और आभूषण चुरा लिया। जबकि कपड़े आदि छोड़ दिया। सीओ बूढनपुर शिवनाथ गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीे सिधारी थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम इटौरा मोड़ से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चकमा देकर दो चोर भाग निकले। गिरफ्तार चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नगर सच्चिदानंद के अनुसार गिरफ्तार चोर आकाश कुमार जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव का निवासी है। सीओ ने बताया कि आकाश अपने दो अन्य मित्रों के साथ 13 अगस्त की शाम सिधारी थाने के जमालपुर गांव में स्थित रिश्तेदार के घर आया था। जमालपुर गांव में एक व्यक्ति के घर तेरही थी। जिसमें सभी भोजन करने के बाद बाइक चुराकर फरार हो गए। घटना के संबंध में केस दर्ज कर सिधारी थाने की पुलिस चोर की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक सिधारी सरिता सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे इटौरा मोड़ के पास से चोरी की बाइक के साथ आकाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी भाग गए। फरार चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed