फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भूमि विवाद में मारपीट, वृद्घा की मौत, दो अन्य घायल

भूमि विवाद में मारपीट, वृद्घा की मौत, दो अन्य घायल

Thu, 28 Mar 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में मारपीट, वृद्घा की मौत, दो अन्य घायल
बलरामपुर। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें घायल एक वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में घायल दो सगे भाईयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की पहली घटना 23 मार्च को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो में हुई थी। पड़ोसियों द्वारा किए गए हमले में अमिलो निवासी 70 वर्षीया सरस्वती देवी पत्नी स्व. विक्रम गंभीर रुप से घायल हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराये थे जहां उपचार के दौरान बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। इसी क्रम में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर पट्टीदार आमने-सामने हो गए। इस घटना में एक पक्ष से 32 वर्षीय रामदरस व 20 वर्षीय सुधीर पुत्रगण छविलाल गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed