फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तमंचे से भयभीत कर गहने और रुपये लूटे

तमंचे से भयभीत कर गहने और रुपये लूटे

Sun, 30 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
तमंचे से भयभीत कर गहने और रुपये लूटे
अहरौला(आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के बिड़हरमयचक खजुरा गांव निवासी एक महिला शनिवार की रात घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए चार बदमाश उसके घर में घुस गए। महिला के कनपटी पर तमंचा सटाकर पांच हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का आभूषण लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने दो नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला मालती देवी पत्नी रामदयाल यादव अहरौला थाना क्षेत्र के बिड़हरमयचक खजुरा गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार की रात करीब बारह बजे वह अपने छोटे बेटे के साथ बरामदे में सोई हुई थी। तभी चार की संख्या में बदमाश पहुंचे और उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने धमकी दी कि शोर मचाई तो गोली मार दूंगा। भयभीत मालती कुछ नहीं बोल सकी। बदमाश उसके घर में घुसकर पांच हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये से अधिक का आभूषण ले लिया। इसमें आठ थान सोने का और चार थान चांदी का आभूषण शामिल है। महिला के मुताबिक रुपये कोल्हू बेचने के बाद मिला था। जिसे वह रखे हुए थी। मालती ने बताया कि घटना को अंजाम देकर बदमाश घर से बाहर निकले। दरवाजे पर मौजूद सोलर लाइट की रोशनी में वह दो बदमाशों को पहचान गई। जबकि अन्य दोनों की पहचान करती कि इससे पहले ही बदमाश ने सोलर लाइट फोड़ दिया। मालती देवी ने दो लोगों को नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed