फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम के आदेश पर भी नहीं हुई जांच

डीएम के आदेश पर भी नहीं हुई जांच

Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर भी नहीं हुई जांच
आजमगढ़। ठेकमा विकास खंड के भैंसकुर गांव निवासी नूरमोहम्मद ने डीएम को पत्र भेजकर गांव में हो रहे विकास कार्यों में धांधली की जांच कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर डीएम ने बीडीओ ठेकमा को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था। बावजूद इसके अब तक जांच नहीं हुई, बल्कि मामले को दबा दिया गया। नूर मोहम्मद के मुताबिक ब्लाक कर्मचारियों की तरफ से गांव में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा। गांव में अब तक कुल 20 शौचालयों के निर्माण के लिए धन भेजा गया। सभी लाभार्थियों को ब्लाक कर्मचारियों ने धन उपलब्ध करा दिया गया। जिन लोगों के यहां शौचालय का निर्माण होना दिखाया गया है। उसमें 17 लाभार्थी ऐसे हैं। जिनके यहां पहले से ही शौचालय मौजूद है। महज तीन लोगों के यहां ही निर्माण कराया गया है। 17 लोगों को दी जाने वाली राशि का बंदरबांट हो गया। इसी तरह से गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में भी धांधली बरती जा रही है। नूरमोहम्मद के मुताबिक वह गांव में हो रहे इस घोटाले की जांच के लिए अब तक 19 मार्च, नौ अप्रैल, 21 अप्रैल से लेकर अब तक कई बार शिकायत किया। हर बार डीएम ने बीडीओ ठेकमा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। पर अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। नूर मोहम्मद ने अब सीएम को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed