{"_id":"5b3bc1994f1c1b78468b4697","slug":"61530642841-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्सएप के जरिए हुई अधेड़ की पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाट्सएप के जरिए हुई अधेड़ की पहचान
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के शमशाबाद बाजार के पास सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत साइकिल सवार अधेड़ की पहचान हुई। मुंबई में मौजूद उसके बेटे ने फोन कर घर वालों को बताया तो सभी थाने पहुंचे। अधेड़ के मौत की सूचना पर घर में कोहराम मचा है।
मृत अधेड़ दुर्जन राम (55) पुत्र दुर्वली अहरौला थाना क्षेत्र के कोतवालीपुर गांव का निवासी था। वह मुंबई में रहता था। करीब एक माह पूर्व वह घर लौटा था। रविवार को वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित अपने साढ़ू के गर गया था। सोमवार की सुबह साइकिल से घर लौटते समय शमशाबाद बाजार के पास हुए हादसे में मौत हो गई। दुर्जन की पहचान न होने पर पुलिसवालों ने उसकी तस्वीर वाट्सएप के जरिए क्षेत्र के ग्रुप में वायरल किया। रात करीब आठ बजे मुंबई में मौजूद दुर्जन का बेटा गणेश जब अपने पिता की तस्वीर देखा तो घर वालों को बताया। परिवार के लोग उसे खोजते हुए थाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। दुर्जन राम चार बेटों का पिता था।