फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मकान से नगदी सहित ढाई लाख की चोरी

मकान से नगदी सहित ढाई लाख की चोरी

Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मकान से नगदी सहित ढाई लाख की चोरी
अहरौला। थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी मनोज चौबे के मकान में शनिवार की रात पेड़ के सहारे भीतर घुसे चोर 18 हजार रुपये नगदी सहित जेवर समेत ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान ले गए। रात करीब साढ़े बारह बजे आहट मिलने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो चोर भागने लगे। इस दौरान दो चोरों की पहचान कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित ने दो नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी।
विज्ञापन

छितौना गांव निवासी मनोज चौबे के परिवार में उसकी पत्नी छाया, माता ज्ञानमती और बहन मनीषा चौबे रहती हैं। शनिवार को मनीषा और छाया मकान के भीतर सो रही थीं। जबकि मां-बेटे बरामदे में सोए हुए थे। मनोज के मकान के पीछे सटा बगीचा है। बगीचे में स्थित पेड़ के सहारे रात को चोर छत पर चढ़े और वहां से सीढ़ी के रास्ते मकान में घुस गए। चोर आलमारी और बक्सा तोड़कर 18 हजार रुपये नगदी सहित करीब ढाई लाख का आभूषण चुरा लिया। जिस समय चोर घटना को अंजाम दे रहे थे। खटर-पटर की आवाज होने पर मनीषा और उसके भाभी की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर भागने लगे। भागते समय दो चोरों को मनीषा और छाया ने पहचान लिया। घटना की सूचना मिलने पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर लौट गई। रविवार की सुबह मनोज ने थाने में दो लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि तहरीर मिली चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed