फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 09 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
जहानागंज कस्बे में स्थित किराने की दो दुकान और रौनापार बाजार में स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ कर शनिवार की रात चोर भीतर घुसे और नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। वहीं जहानागंज कस्बे में स्थित एक दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैट्री चुरा लिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी अजगरा मगरबी गांव निवासी दीपक पुत्र हरिश्चंद्र की रौनापार बाजार में थाने से महज दो सौ मीटर दूर किराए के कमरे में मोबाइल की दुकान है। शनिवार की रात दीपक अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर दुकान का ताला तोड़ कर भीतर घुसे और अंदर से 20 हजार रुपये नगद, आठ नई मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो कंप्यूटर, दो प्रिंटर आदि चुरा लिया। इसी क्रम में जहानागंज बाजार निवासी अनिल मद्धेशिया और अलगू मद्धेशिया की घर में ही किराने की दुकान है। शनिवार की रात दोनों लोग अपनी दुकान बंद कर सो गए। रात को बाजार का सुनसान माहौल पाकर चोर दोनों की दुकानों का ताला तोड़ कर भीतर घुस गए। अनिल की दुकान से 30 हजार रुपये नगदी सहित 50 हजार रुपये मूल्य का सामान और अलगू की दुकान से 25 हजार रुपये नगदी सहित 30 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। इनकी दुकान के बगल में स्थित लालधारी यादव की दुकान के बाहर उसका ट्रैक्टर खड़ा था। चोर लालधारी के ट्रैक्टर की बैट्री भी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed