{"_id":"5aa6c1884f1c1bb1758b50e2","slug":"61520877960-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के बाकरकोल गांव में रविवार की रात बोलेरो से बकरी चुराने पहुंचे चोरों ने एक व्यक्ति को चाकू से हमलाकर उसे घायल कर भाग निकले। घायल युवक को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर दो चोरों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
युवक घरभरन राजभर (32) अहरौला थाना क्षेत्र के बाकरकोल गांव का निवासी है। घरभरन रविवार की रात करीब एक बजे उसके घर में कुछ लोगों के होने की आहट मिली। उसने देखा कि छह लोग उसकी आठ बकरियों को घर से थोड़े दूर पर खड़ी बोलेरो में लाद रहे थे। यह देखकर घरभरन शोर मचाते हुए चोरों को पकड़ने के लिए उन्हें घेराबंदी करने लगा। इस दौरान एक चोर ने जेब से चाकू निकाला और उसके चेहरे पर प्रहार कर दिया। चाकू के हमले से घरभरन का चेहरा कट गया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग जब तक कुछ समझ पाते कि चोर बकरियों को गाड़ी में भरकर फरार हो गए। गांव के लोग घटना की सूचना पुलिस को देखते हुए घायल घरभरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ अहरौला अस्पताल पहुंचकर घरभरन से पूछताछ की। सीओ बूढनपुर रामचंद्र ने बताया कि परगाशपुर और मडना गांव में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।