{"_id":"596121b54f1c1bf2558b4594","slug":"61499537845-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप
आजमगढ़ (ब्यूरो)। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में जहरीली शराब से अब तक हुई 17 लोगों की मौत और 12 के गंभीर रुप से बीमार होने की घटना के बाद शनिवार को भाजपा नेताओं का एक दल गांव में पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले को दबाने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि देवारा क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार समाजवादी पार्टी के दौर से ही चल रहा था। पुलिस की लापरवाही का परिणाम यह घटना है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, देवेंद्र सिंह, डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, सूर्यमणि सिंह आदि मौजूद रहे।
दो दिनों में 11 लोगों का हो चुका पीएम
आजमगढ़ (ब्यूरो)। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में जहरीली शराब पीने से गुरुवार से लेकर शनिवार तक के बीच अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 लोग अभी भी जिला अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रहे हैं। एक साथ 17 लोगों की मौत हो जाने से घर में कोहराम मचा है। वहीं पोस्टमार्टम घर पर भी लोगों का तांता लगा रहा। शुक्रवार को सात लोगों का पोस्टमार्टम हुआ। जबकि शनिवार की देर शाम तक चार लोगों का पीएम हो चुका था। जबकि अन्य लाश पोस्टमार्टम के लिए कतार में रखी गई थी।
शव पहुंचते मचा कोहराम
आजमगढ़ (ब्यूरो)। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार निवासी 17 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जैसे-जैसे लाश इनके गांव पहुंचती तो महिलाओं सहित अन्य दहाड़े मारकर रोने लगते। यह क्रम गांव में लगातार दो दिनों से चल रहा। घटना के बाद गांव के ज्यादातर घरों में चूल्हे तक नहीं जले थे। घर पर नात रिश्तेदारों का भी तांता लगा रहा।