{"_id":"596121a34f1c1bcc478b45eb","slug":"61499537827-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक जान बचाई, अब शुरू हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब तक जान बचाई, अब शुरू हुई कार्रवाई
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई 17 लोगों की मौत और 12 के गंभीर रूप से बीमार होने की घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की आंख खुली। पुलिस ने शुक्रवार से अब तक अलग-अलग ठिकानों से नौ को गिरफ्तार किया जबकि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।कई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शराब का कारोबार करने वाले संगठित गिरोहबाज और उनके सदस्यों पर पैनी नजर रखी जा रही।
एडीजी वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा के मुताबिक इस मामले में पुलिस की भी लापरवाही है। जिनका दोष पाया गया। उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। एडीजी ने बताया कि आजमगढ़ के साथ-साथ आसपास के जिलों में 15 जुलाई तक लगातार शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलेगा। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि इस घटना के आरोपियों की पहचान करने के लिए अब तक अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया है।
स्प्रीट की मात्रा अधिक होने से हुई मौत
एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में अब तक जितने भी लोगों की मौत हुई है। उस विषय में छानबीन के दौरान पता चला है कि यह लोग जिस शराब का इस्तेमाल किए हैं। उसमें स्प्रीट की मात्रा अधिक होने से हुई है। हालांकि मौत के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।