{"_id":"5c7d621cbdec2213f52b688a","slug":"51551720988-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्वीटर एकाउंट बंद, दर्ज कराई गई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्वीटर एकाउंट बंद, दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विज्ञापन
आजमगढ़। विंग कमांडर अभिनंदन के नाम से चलाए जा रहे फर्जी ट्वीटर एकाउंट को पुलिस ने बंद करा दिया, साथ ही साइबर सेल की तरफ से शहर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए फर्जी ट्वीटर एकाउंट के मैसेज को अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट करने वाले अंकु आर्या का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
बता दें कि भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के नाम पर एक फर्जी ट्वीटर एकाउंट बनाकर ट्वीट किया जा रहा था। कर रहा था। इस बीच ट्वीटर के कुछ मैसेज अंकु आर्या नामक के एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक एकाउंट पर लोड कर दिया। इस संबंध में अवकुश सिंह ने यूपी पुलिस को ट्वीट कर इसकी शिकायत की। तीन मार्च के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामला सुर्खियों में आने पर एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने साइबर सेल को जांच सौंपते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इस क्रम में साइबर सेल में तैनात सिपाही कमलेश कुमार की तरफ से रविवार की देर शाम को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही अभिनंदन के नाम से बना फर्जी ट्वीटर को भी बंद करा दिया। शहर कोतवाल विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर फर्जी ट्वीटर एकाउंट बंद करा दिया गया है। अंकु आर्या का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा।