फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गाजीपुर के प्रधान की हत्या करने जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर के प्रधान की हत्या करने जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 08 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर के प्रधान की हत्या करने जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़। गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाने के चौसा गांव के प्रधान अजय सिंह की हत्या करने जा रहे द ो बदमाशों को गुरुवार की शाम को शहर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर रोडवेज बंधे से गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार यह दोनों बदमाश पेशेवर हैं। बोलेरो गाड़ी में बैठकर घटना को अंजाम देने जा रहे थे। तलाशी के दौरान इनके पास से प्रधान अजय सिंह की फोटो, आठ हजार रुपये, एक रिवाल्वर, दो तमंचा, छह कारतूस, दो मोबाइल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि इन्हें चौसा गांव के पूर्व प्रधान रामअधार राजभर द्वारा हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस गिरफ्तार दोनों बदमाशों का चालान कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपीसिटी कमलेश बहादुर के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में उदयभान यादव तरवां थाने के भगवानपुर (लठवा), संतोष सिंह गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाने के अलीपुर मदरा गांव का निवासी है। एसपीसिटी के मुताबिक यह दोनों बदमाश पेेशेवर हैं। इनके विरुद्ध गाजीपुर सहित आसपास के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक मुकदमे में जेल से जल्द ही छूटे हैं। एसपीसिटी ने बताया कि गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाने के चौसा गांव के प्रधान अजय सिंह और इसी गांव के पूर्व प्रधान रामअधार राजभर के बीच चुनावी रंजिश चलती है। जिसके चलते रामअधार ने अपने विरोधी वर्तमान प्रधान अजय सिंह की हत्या की योजना बनाई। पूर्व प्रधान के साजिश में गांव का पप्पू सिंह भी शामिल हो गया। रामअधार और पप्पू सिंह मिलकर विरोधी अजय सिंह की हत्या के लिए उदयभान यादव और संतोष सिंह से मिलकर उन्हें एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दे दिया। साथ ही पहचान के लिए अजय सिंह की फोटो भी दिया। रुपये मिलने के बाद दोनों बदमाश आजमगढ़ शहर पहुंचे और एक होटल में बैठकर पूरी योजना तैयार करने लगे। इसीबीच मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर शहर कोतवाल विनय मिश्रा, दरोगा प्रभाकर शुक्ला अपनी टीम के साथ पहुंचे और रोडवेज बंधे पर घेराबंदी कर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से प्रधान अजय सिंह की फोटो, आठ हजार रुपये, एक रिवाल्वर, दो तमंचा, छह कारतूस, दो मोबाइल और बोलेरो गाड़ी बरामद हुई। एसपीसिटी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का चालान कर दिया गया। जबकि पूर्व प्रधान रामअधार राजभर और पप्पू सिंह की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed