{"_id":"5c13f3f9bdec2253a959fff4","slug":"51544811513-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का प्रमुख आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का प्रमुख आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर दो दिनों तक तीन युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने के मामले में प्रमुख आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कांखभार बाजार से गिरफ्तार कर ली। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही। पुलिस घटना के तह तक जाने के लिए आरोपी के मोबाइल का काल डिटेल खंगालेगी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती है। वह सात दिसंबर की रात को पिड़िया बहवाने के लिए अपनी सहेली के घर गई थी। रात करीब दस बजे किसी कार्य से सिवान में निकली तो वहां जीयनपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव निवासी मुलायम यादव पुत्र उमेश खड़ा था। वह छात्रा को अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। उसे एक सुनसान मकान में ले गया। जहां उसके दो अन्य साथी मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उससे गैंगरेप किया। लगातार दो दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने के बाद नौ दिसंबर की सुबह पीड़िता को घर के पास छोड़कर फरार हो गए। घर वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुलायम यादव को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस कांखभार बाजार के पास से मुलायम को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य आरोपी अभी पकड़ से दूर हैं। पूछताछ के दौरान मुलायम ने बताया कि उसका लड़की से काफी दिनों से संबंध था। लड़की स्वयं उसे फोन कर बुलाई थी। कमरे में उन दोनों के अलावा अन्य कोई मौजूद नहीं रहा। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मुलायम के काल डिटेल के जरिए सत्यता का पता चलेगा। काल डिटेल निकलवाया जा रहा।
विज्ञापन