फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन तलाक देने पर पति सहित सात लोगों पर केस

तीन तलाक देने पर पति सहित सात लोगों पर केस

Sun, 14 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक देने पर पति सहित सात लोगों पर केस
आजमगढ़। तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिला को पिछले कई दिनों से धारा की तलाश का हवाला देकर घुमा रही पुलिस ने आखिकार शनिवार को मुकदमा दर्ज किया । करना ही पड़ा। लापरवाही का मुद्दा अमर उजाला की ओर से शनिवार के अंक उठाने के बाद सिधारी पुलिस ने पति सहित परिवार के सात लोगों को आरोपित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। फोन पर तीन तलाक देने के मामले में जनपद में पहली रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले की रहने वाली नफीसा की शादी वर्षों पहले सिधारी थाना क्षेत्र के हड़हाबाबा मंदिर के पास स्थित औसत अली कालोनी निवासी मुनीस आजमी के साथ हुई थी। इस दौरान वह तीन बच्चों की मां बनी। मुनीस सउदी में नौकरी करता है। ससुरालियों की ओर से मारपीट करने पर नफीसा ने तहरीर देकर घरवालों पर एनसीआर दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी होने पर 20 सितंबर को पति ने फोन पर उसे तलाक दे दिया था। नौ अक्तूबर को नफीसा ने इस संबंध में एसपी ग्रामीण से गुहार लगाई थी। उन्होंने विधिक राय लेते हुए सिधारी पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया, लेकिन पुलिस मामले को दबाकर बैठ गई। अमर उजाला द्वारा मामला सुर्खियों में लाने पर शनिवार को सिधारी थाने की पुलिस ने नफीसा की तहरीर के आधार पर उसके पति मुनीस आजमी, सास सितारुनिशा, ससुर अब्बास, देवर इरशाद, ननद राशिदा, फातमा और नसीबुनिशा के विरुद्ध मारपीट, धमकी देने, दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम महिला अधिकारी एवं संरक्षण अध्यादेश 2018 एक्ट की धारा 3/4 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नफीसा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed