फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दरोगा और सिपाही ने प्रधान संग किया दुर्व्यवहार

दरोगा और सिपाही ने प्रधान संग किया दुर्व्यवहार

Tue, 12 Jun 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
दरोगा और सिपाही ने प्रधान संग किया दुर्व्यवहार
गोरिया बाजार (आजमगढ़)।
विज्ञापन

रौनापार थाने पर तैनात दरोगा और सिपाही की ओर से ग्राम प्रधान के साथ दुर्व्यवहार पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत करने के साथ ही ग्राम प्रधान को दरोगा के चंगुल से छुड़ाया। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा प्रधान को जबरन बाइक पर बैठा रहे थे और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

रौनापार थाना क्षेत्र के कर्मनाथ पट्टी गांव का प्रधान सुनील यादव सोमवार की शाम किसी काम से भीमबर बाजार जा रहा था। इसी दौरान सलाऊद्दीनपट्टी गांव के पास दरोगा अश्वनी मिश्रा ने अपने सिपाही के साथ उसे रोक लिया। दरोगा ने पहले तो प्रधान के साथ गालीगलौज और मारपीट की। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी पर बैठाने लगा। हंगामा देखकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और बीच बचाव करना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने एसपी को भी फोन से घटना की सूचना दे दी। एसपी के निर्देश पर सीओ सगड़ी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके पूर्व ही दरोगा प्रधान को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए मौके से निकल गया था। सीओ ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, दरोगा के रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed