{"_id":"5ab53d624f1c1b01768b6ee3","slug":"51521827170-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के साथ युवती संग बलात्कार का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के साथ युवती संग बलात्कार का आरोप
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना में गुरुवार को एक महिला ने सात लोगों के खिलाफ लूटपाट और बेटी के साथ बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना एक मार्च की रात घटित हुई थी। पुलिस ने मुकदमा एसपी के निर्देश पर दर्ज किया।
पीड़ित महिला गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर एसपी से मिली और पत्रक सौंप कर आरोप लगाया कि एक मार्च को गांव के ही रोहित, राजेश पुत्रगण हरिलाल, दीपक पुत्र रामसमुझ, प्रमोद पुत्र रामअवतार, कल्लू पुत्र दिनेश, रामकेश पुत्र जहुरन, दिनेश पुत्र रामअवध उसके घर पर चढ़ आये। उक्त युवकों ने जहां घर में मारपीट करने के साथ ही जम कर लूटपाट किया वहीं जाते-जाते उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। घटना के बाद ही पीड़िता बरदह थाने पर पहुंच कर पुलिस केे तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। यहां तक की मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया गया। पीड़िता की तहरीर पर एसपी ने एसओ को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर गुरुवार को बरदह पुलिस ने लूटपाट और बलात्कार के आरोप में सातों नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।