फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, दो घायल

दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, दो घायल

Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, दो घायल
दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, दो घायल
विज्ञापन

घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बूढनपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवा गेट के पास गुरुवार की शाम अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाइक चलाते समय कोई भी हेलमेट नहीं पहना था।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी जावेद (15) पुत्र जमीद गुरुवार की शाम अपने गांव के मित्र वैभव (15) पुत्र रामचेत को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। जबकि अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर बाजार निवासी अभिषेक तिवारी (25) पुत्र हृदयनरायन तिवारी अपनी बाइक से कहीं और जा रहा था। शेरवा गेट के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई। जिसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने की वजह से इनके सिर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में जावेद की मौत हो गई। जबकि वैभव और अभिषेक को सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed