फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घर पहुंचा अपर प्रबंधक का शव, कोहराम

घर पहुंचा अपर प्रबंधक का शव, कोहराम

Tue, 22 Jan 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
घर पहुंचा अपर प्रबंधक का शव, कोहराम
तहबरपुर। शाहजहांपुर में कृभको में तैनात अपर प्रबन्धक पारसनाथ यादव का शव मंगलवार को पैतृक गांव ओहनी पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। तहबरपुर थाने के ओहनी गांव निवासी पारसनाथ यादव (37) शाहजहांपुर मे कृभको में अपर प्रबन्धक के पद पर तैनात थे। रविवार को अपने दोस्त शैलेन्द्र के साथ लखनऊ दवा लेने गए थे। शाहजहांपुर वापस जाते समय कोतवाली देहात के ककवाही गांव के पास उनकी हत्या कर हाईवे पर फेंक दिया गया था। खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया। अपर प्रबन्धक का शव मंगलवार को प्रात: लगभग छह बजे ओहनी गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। माहौल गमगीन हो गया। पत्नी स्नेहा की आंखे जैसे पथरा गई थीं। लोग उसे संभाल रहे थे। पिता सनकू यादव स्तब्ध पड़े थे। पारस नाथ यादव की बहनों की शादी हो गई है। छोटा भाई अतुल कुमार दिल्ली में तैयारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed