फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खाद दुकानों पर छापेमारी, चार दुकानें निलंबित

खाद दुकानों पर छापेमारी, चार दुकानें निलंबित

Thu, 10 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
खाद दुकानों पर छापेमारी, चार दुकानें निलंबित
आजमगढ़। पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत का हौवा मचा हुआ है। ऐसी ही कुछ स्थिति जिले में भी कुछ एक क्षेत्रों से सुनने को मिल रही है। कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सरकारी व प्राइवेट खाद की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई किया। इस दौरान चार दुकानों को निलंबित करने के साथ ही सात दुकानों से जांच के लिए नौ नमूने भी लिए गए। कृषि विभाग की टीमों द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई से गुरुवार को खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई के लिए दो टीम बनाई गई है। एक टीम जिला कृषि अधिकारी के साथ ही जिला उद्यान अधिकारी वीके वर्मा शामिल है तो वहीं दूसरी टीम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी संगम सिंह व जिला गन्ना अधिकारी साहब लाल शामिल है। पहली टीम ने गुरुवार को किशुनदासपुर स्थित कृषक सेवा केंद्र, कृषि सेवा केंद्र व विवेकानंद दूबे उर्वरक भंडार पंदहा को निलंबित कर दिया। वहीं कमलेश मौर्या उर्वरक बीज भंडार, रामप्रताप र्मार्य तहबरपुर, मौर्या फर्टिलाइजर तहबरपुर व कृष्णलाल उर्वरक निजामाबाद से डीएपी व एपीएस के छह नमूने लिए गए। अरविंद यादव मोतीगंज व विपिन खाद भंडार नैपुरा पर अभिलेख न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। किसान खाद भंडार मोतीगंज को कारण बताओं नोटिस जारी की गई। दूसरी टीम ने सिंह एजेंसी भीरा, बर्नवाल एंड कंपनी व राजकुमार जायसवाल एंड कंपनी से डीएपी के चार नमूने लिया। महावीर फर्टिलाइजर ठेकमा बंद मिला जिस पर उसे निलंबित कर दिया गया। वहीं किसान सेवा केंद्र गंभीरपुर, नंदलाल गुप्ता ठेकमा, हीरावन राम मसीरपुर लालगंज व सिंह एजेंसी भीरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एक साथ दो-दो टीमों के छापेमारी की कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


जिले में किसी भी प्रकार के यूरिया उर्वरक की कोई कमी नहीं है। 11 से 14 जनवरी के मध्य दो रैक यूरिया जिले में आने वाली है। किसान क्रय केंद्र पर यूरिया की खरीद करने के दौरान आधार कार्ड अवश्य लेकर जाए और ईपाश मशीन पर अंगूठा लगा कर ही उर्वरक प्राप्त ले और उसकी रसीद भी ले। ईपास मशीन से निकलने वाली रसीद पर अंकित मूल्य का ही भुगतान करें।
विज्ञापन

डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed