{"_id":"5bc23ce7bdec2269c04363e0","slug":"41539456231-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई हरैया से गार्ड की रायफल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई हरैया से गार्ड की रायफल चोरी
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। स्टेट बैंक हरैया की खिड़की का राड चाड़कर शुक्रवार की रात भीतर रखी गई गार्ड की रायफल चोरों ने चुरा ली। रुपयों की तिजोरी तोड़ने का भी प्रयास किया गया । शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जीयनपुर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। जांच के दौरान पता चला कि बैंक का सीसीटीवी कैमरा 9.15 बजे के बाद बंद था। रायफल की तलाश में बैंक के बगल में स्थित तालाब को भी गोताखोरों के मदद से खंगलवाया गया पर सफलता नहीं मिली। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया बाजार में स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा है। शुक्रवार की शाम को बैंक बंद होने पर शाखा के कार्यवाहक प्रबंधक दिनेश चौधरी जिला मुख्यालय स्थित अपने आवास पर चले आए, जबकि अन्य कर्मचारी घर चले गए। सेना से रिटायर क्षेत्र के नैनीजोर गांव निवासी अशोक साहनी बैंक में गार्ड हैं। उनकी रायफल बैंक परिसर में ही रखी थी। शुक्रवार की रात चोर खिड़की का राड चांड़ कर बैंक के भीतर घुसे। अंदर रखी आलमारी तोड़कर चाबी निकाली। चाबी से मेनचेस्ट वाले कमरे का ताला खोला और छेनी-हथौड़ी से रुपयों से भरी तिजोरी खोलने का प्रयास किया। असफल होने पर चोर गार्ड की रायफल ही ले भागे । शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। बैंक में चोरी की घटना पर एसपी ग्रामीण, कोतवाल जीयनपुर और फारेंसिक टीम पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि सीसीटीवी कैमरा 9.15 बजे बंद हो गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन