फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घुनाथ के हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

घुनाथ के हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 28 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
घुनाथ के हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव में स्थित तमसा नदी पुल के नीचे 23 जून को बोरे में मिली लाश वृद्ध रघुनाथ राजभर की थी। मृतक रघुनाथ मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट गांव का निवासी था। उसकी हत्या कर लाश फेंकी गई थी। हत्यारोपी पिता-पुत्र को मुबारकपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह सठियांव बाजार के पास से गिरफ्तार कर ली। दोनों कहीं भागने की फिराक में खड़े थे। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि रघुनाथ शराब पीकर आए दिन गाली देता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर मजबूरी में यह कदम उठाया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा को बरामद कर लिया गया।

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रामप्रवेश यादव उर्फ भोलू और उसका पिता हरिश्चंद्र यादव है। यह दोनों मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल गांव के रहने वाले हैं। 23 जून को मुबारकपुर थाने के ओझौली गांव में स्थित तमसा नदी पुल के नीचे बोरे में भरकर एक लाश बरामद हुई थी। उसका गर्दन गायब था। धड़ को जगह-जगह जंगली जानवर नोंच खाए थे। शव के पास से एक मोबाइल बरामद हुई। जिसके आधार पर शव की शिनाख्त मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीघाट गांव निवासी रघुनाथ राजभर (65) के रूप में की गई। घर वालों ने बताया कि 20 जून से रघुनाथ गायब था। घटना वाले दिन उसे दो लोग पूछते हुए आए थे। शव की पहचान होने के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि रघुनाथ की हत्या उसके गांव में स्थित एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर की गई। वहां खून के छींटे आदि भी मिले थे। घर वालों के मुताबिक रघुनाथ गांव में बटाई पर खेती करता था। उसे शराब पीने की आदत थी। जिस स्थान पर रघुनाथ खेती करता था। वहीं पर हरिश्चंद्र का भी खेत है। वह अक्सर शराब के नशे में धुत होकर हरिश्चंद्र को गाली देता था। उसकी हरकतों से परेशानी हरिश्चंद्र और उसका बेटा 20 जून को फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। उसी दिन बोरे में भरकर लाश को ओझौली पुल से नीचे फेंककर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर हरिश्चंद्र और उसके बेटे रामप्रवेश को मुबारकपुर थाने के सठियांव बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed