फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधान ने सीएचसी प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी

प्रधान ने सीएचसी प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 10 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधान ने सीएचसी प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी
लाटघाट। हरैया ब्लॉक के आशा किरण के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन के लिए साथियों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान सीएचसी प्रभारी पर दबाव बनाने लगे। बात नहीं बनी तो चिकित्सक के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। चिकित्सक की ओर से मामले में रौनापार थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, बल्कि मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को सुबह थाने में बुलाया गया है।
विज्ञापन

हरैया ब्लॉक के गांव गंगापुर के प्रधान अमरनाथ सिंह अपने चार पांच साथियों के साथ दोपहर 12 बजे सीएचसी लाटघाट पहुंचे। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. देवानंद यादव पर आशा किरणों के कार्य क्षेत्र को लेकर दबाव बनाने लगे। इस बात को लेकर उनकी चिकित्सक के साथ बहस होने लगी। आरोप है कि चिकित्सक के इंकार करने पर उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दिया। यहां तक की उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले की तहरीर सीएचसी प्रभारी डॉ. देवानंद यादव की ओर से रौनापार थाने में दी गई। एसओ राकेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने बजाय दोनों पक्षों को जांच के लिए रविवार सुबह थाने पर बुलाया है। वहीं इस बारे में सगड़ी के सीओ सुधाकर सिंह का कहना है कि चिकित्सक को धमकी देना गंभीर मामला है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में थाना प्रभारी को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान ने सीएचसी प्रभारी को दी जान से मारने की धमकी (वर्जन)
हरैया ब्लाक के गंगापुर गांव में दो आशा सरिता और साधना हैं। सीएचसी प्रभारी सिर्फ साधना से कार्य लेते हैं। सरिता को कार्य नहीं देते। इसकी शिकायत सीएमओ से भी की गई है। इस पर बात करने के लिए सीएचसी गया था। गाली-गलौज और धमकी देने की बात निराधार है। अमरनाथ सिंह, प्रधान गंगापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed