फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो मकानों से नगदी सहित छह लाख की चोरी

दो मकानों से नगदी सहित छह लाख की चोरी

Mon, 24 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दो मकानों से नगदी सहित छह लाख की चोरी
लाटघाट/फरिहां। रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा और निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी दो लोगों के घर में रविवार की रात घुसे चोर ने नगदी सहित करीब छह लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव निवासी भागवत दुबे का परिवार रविवार की रात बरामदे में सोया हुआ था। रात में चोर मकान के पीछे नकब लगाकर भीतर घुस गए और एक बक्सा, तीन अटैची, एक बैग आदि उठा ले गए। जिसमें एक लाख रुपये नगद और करीब तीन लाख के गहने थे। सोमवार की सुबह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर टूटा बक्सा और अटैची मिले। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव निवासी महेंद्र यादव का परिवार रविवार की रात सो रहा था। रात को चोर सीढ़ी से छत के जरिए घर में घुस गए। चोर कमरों को खंगालते हुए 20 हजार रुपये नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। सोमवार की सुबह महेंद्र ने निजामाबाद थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन



रंगे हाथ चोर गिरफ्तार
रानी की सराय (ब्यूरो)। स्थानीय बाजार के मध्य में रानी पोखरा गली में स्थित एक कपड़े की दूकान में रविवार की रात चोरी करते समय लोगों ने रंगेहाथ चोर को पकड़ लिया। पकड़ा गया चोर शुद्धु चौहान है जो मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के चालिसवां सुतरही गांव का निवासी है। रविवार की रात कस्बा निवासी संदीप गुप्ता की दूकान में घुसकर चार हजार रुपये नगद, 25 शर्ट और दो साड़ी चुराकर बगल वाले दुर्गेश बरनवाल की दूकान में घुस गया। शुद्धू यहां चोरी का सामान समेट ही रहा था कि बाजार के लोगों ने आहट पाक र उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। चोर के पकड़े जाने की सूचना पर रानी की सराय थाने की पुलिस पहुंची और कुछ दूर पर एक मैजिक लेकर खड़े दो संदिग्ध दिखे। पुलिस शुद्धू के साथ उन्हें भी अपने साथ लेकर चली गई। शुद्धू का चालान कर दिया गया। जबकि अन्य दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दूकान और मकान से चोरी
अतरौलिया/बूढनपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदनपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में रविवार की रात छत के सहारे घुसे चोर करीब तीन लथाख रुपये का सामान चुरा लिया। वहीं अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजेंद्र पट्टी भदेवरा गांव में देशी शराब की दूकान का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये नगद औरज 12 पेटी शराब चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।

मदनपट्टी गांव निवासी विजय बहादुर वर्मा रविवार की रात परिवार के साथ सोया हुआ था। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते घर मेक घुसे और करीब तीन लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। इसी क्रम में अतरौलिया थाना क्षेत्र के गजेंद्र पट्टी भदेवरा बाजार में देसी शराब की दूकान है। भदेवरा की रहने वाली इंद्रासनी देवी अनुज्ञापी हैं। जबकि वंशीलाल राजभर सेल्समैन है। रविवार की रात वह दूकान बंद कर घर चला गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे और 25 हजार रुपये नगद और 12 पेटी शराब चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed