{"_id":"597396b24f1c1bf6068b47fd","slug":"41500747442-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदलकर खाते से 31 हजार निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्ड बदलकर खाते से 31 हजार निकाला
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ । जिले में अलग-अलग इलाकों में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजाराें रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी महताब आलम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पांच दिन पूर्व वह शहर गया था। इस दौरान सिविल लाइंस मुहल्ले में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा। वहां खड़ा एक युवक उसका कार्ड लेकर देखने लगा और मौका बदलकर दूसरा थमाकर चला गया। जालसाज ने महताब के कार्ड से उसके खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिया। सीओ नगर सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वहीं दूसरी घटना मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जीयापुर गांव के निवासी फेंकू राम के साथ हुई । वह शुक्रवार को अपनी बहू सोनी के साथ मेहनाजपुर बाजार में ग्रामीण बैंक के एटीएम से रुपये निकालने लगा। एटीएम कार्ड बार-बार मशीन में डालने के बाद भी पैसा नहीं निकल रहा था। इस पर बगल में खड़ा युवक फेंकू का कार्ड लेकर देखने लगा और बदलकर उसे दूसरा थमाकर चला गया। बाद में जालसाज ने फेंकू के खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिया। इसकी जानकारी सूचना उनकी मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।