{"_id":"596e59174f1c1bdb578b4905","slug":"41500403991-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलबिल के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिलबिल के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़, तहबरपुर। थाना क्षेत्र के कप्तानगंज मार्ग पर तिरंगा तिराहे के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर निवासी पिंटू पटेल (20) पुत्र हरिराम और सुनील पटेल (28) पुत्र लखई बाइक से सोमवार को किसी काम से तहबरपुर आए थे। रात में वापस लौटते समय साढ़े नौ बजे तहबरपुर कप्तानगंज मार्ग पर तेज रफ्तार उनकी बाइक अनियंत्रित होकर तिरंगा तिराहे पर चिलबिल के पेड़ में जा घुसी। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सुनील पटेल की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस गंभीर रूप से घायल पिंटू पटेल को जिला अस्पताल के लिए भेजा। जिला अस्पताल से भी पिंटू पटेल को रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। दोनों मौसेरे भाई थे। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कप्तानगंज मार्ग पर हादसे के शिकार पिंटू पटेल की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी। छह बहनों में पिंटू अकेला भाई था। हादसे के बाद पिंटू की पत्नी बिसराती और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सुनील पटेल के तीन बच्चे हैं। दो भाइयों में वो छोटा था। हादसे के बाद उसके परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। दो मौसेरे भाइयों की हादसे में एक साथ मौत से गांव में भी मातम का आलम था।