फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुखर हुईं महिलाएं, कहा पूरी तरह से बंद हो शराब की बिक्री

मुखर हुईं महिलाएं, कहा पूरी तरह से बंद हो शराब की बिक्री

Sat, 08 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मुखर हुईं महिलाएं, कहा पूरी तरह से बंद हो शराब की बिक्री
आजमगढ़। शराब पीने से हुई परिवार में तबाही और पिता, भाई, बेटे को असमय खो देने का गम उन महिलाओं की जुबां पर आ गया जब उनसे जहरीली शराब की बिक्री और उसेपीने से पैदा हुई विपन्नता और तबाही का सवाल उठाया गया। अजमत अजमतगढ़ के गौरीशंकर मुहल्ले की महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि अवैध या वैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगनी चाहिए। इस शराब ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। यह भी कहा कि वे पीने वालों को समझाने का प्रयास करती हैं लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता। हालांकि मुहल्ले के पुरुष कुछ बोलने से कतराते रहे। इस गांव में कल 25 ग्राम की दस रुपये में मिलने वाली पाउच की शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बहुत समझवलीं, नाही मनले रवि
गौरीशंकर जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वाले रवि (27) की 75 वर्षीय बुजुर्ग दादी धर्मा ने कहा कि रवि के बहुत समझवली लेकिन नाही मनले। परदेश गइल रहलन और शराब पीए लगलन। जब-जब समझवलीं, डांट के चुप करा देहले। रंगाई-पोताई त कबहू ठेला लगाकर कमात रहलन और परिवार के खर्चा चलत रहल। अब देखे वाला केहू नाही बा। कईसे गुजारा होई समझ में नाही आवत बा। कहा कि शराब क बिक्री बंद होखेक चाहीं
विज्ञापन


साहब! शराब बंद होना चाहिए
गौरीशंकर मुहल्ले की फूलमती ने कहा कि शराब ने कई घरों को बर्बाद किया है। शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। पुरुष शराब पीकर आते हैं और घर पर उत्पात करते हैं। पूरे दिन की कमाई शराब में चली जाती है। समझाने पर पुुरुष मानते नहीं। अगर शराब की बिक्री बंद हो जाए तो अपने आप सारी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूक क रूं गी महिलाओं को
गौरीशंकर मुहल्ले की ही जलासी ने कहा कि शराब पीने से मुहल्ले के कुछ लोगों की मौत हो गई जिससे उनका परिवार तबाह हो गया है। अगर शराब की बिक्री बंद हो जाए तो पीने वाले अपने आप सुधर जाएंगे। उसने कहा कि इस घटना से वह काफी दुखी है। वह आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करेगी कि वे अपने परिवार के पुरुषों को समझाएं।

बर्बादी के अलावा कुछ नहीं मिलना
आरती ने कहा कि वह बहुत दिन से चाहती है कि अवैध या वैध शराब, बियर की बिक्री पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। दवा के रूप में भी इसका इस्तेमाल न हो। शराब की लत लगने से तबाही और बर्बादी के अलावा कुछ नहीं मिलना है। शराब पीने वाले बच्चों पर भी ध्यान नहीं देते हैं जिससे उनका भविष्य खराब होता है। सरकार को चाहिए की शराब की बिक्री प्रतिबंधित करे।


शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई हो
गांव के ही कैलाश राय ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। वहीं शिक्षक संतोष कुमार राय उर्फ बब्लू ने कहा कि शराब की खपत का मुख्य कारण गरीबी, अशिक्षा है। शराब पीकर जान गवांने वालों में अधिकतर मजदूर हैं जो दिन में कमाने के बाद रात में शराब में अपनी कमाई गवां देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed