{"_id":"5ce05867bdec22070d459eee","slug":"31558206567-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट के पोल में उतरा करेंट, बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। थाना क्षेत्र के जिगरसंडी गांव में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति के घर आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम में सरीख होने गए बालक की करेंट लगने से मौत हो गई। टेंट के पोल में करेंट उतरने से यह हादसा हुआ। क्योंकि बिजली आने पर जनरेटर बंद कर विद्युत से सप्लाई दे दी गई थी। बालक के पिता ने टेंट मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत बालक अनुप (9) पुत्र शनिचर जहानागंज थाना क्षेत्र के जिगरसंडी गांव का निवासी था। वह दो भाई और दो बहनों में छोटा था। गांव के बाढ़ू चौहान के घर बेटे की तिलक चढ़ाने के लिए लोग आए थे। इस दौरान बाढ़ू ने घर के रंगीन लाइटों और झालरों से सजाया था। सभी लोग अपने में मस्त थे। जबकि गांव के बच्चे टेंट में खेल रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली आने पर टेंट वाले ने जनरेटर बंद कर पूरी सप्लाई बिजली से कर दिया। टेंट में लोहे के पोल पर भी लाइटें लगी हुई थी। एक पोल से बंधा तार कटकर लोहे की पाइप से सट गया था। जिससे उसमें करेंट उतर आया। इधर बच्चों के साथ खेलते हुए अनूप ने उक्त पोल को छुआ तो करेंट लगने से झुलस गया। परिवार के लोग अनूप को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में अनूप के पिता शनिचर ने जहानागंज थाने के भुजहीं गांव निवासी टेंट मालिक वकील राम के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने अनूप की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। अनूप की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।