फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जेल से बरामद हुई 37 और मोबाइलें

जेल से बरामद हुई 37 और मोबाइलें

Tue, 16 Apr 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
जेल से बरामद हुई 37 और मोबाइलें
आजमगढ़। जिला जेल में मंगलवार को भी बंदियों के भूख हड़ताल पर रहने की चर्चा जोरों पर रही, हालांकि जेल के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने इसकी पुष्टि नहीं की। जेल में ली गई अलग-अलग तिथियों में तलाशी के दौरान 37 और मोबाइलें बरामद हुई। जिसे अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया था। हालांकि यह सभी मोबाइलें किसी के पास से नहीं मिली थी, ऐसे में जेल प्रशासन सभी को जब्त करते हुए अपने पास रख लिया है।
विज्ञापन

जेल में बंदी धड़ल्ले से मोबाइल चलाते हुए बाहर की व्यवस्थाओं को ठेंगा दिखा रहे थे। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से अपने 11 नवंबर और 11 मार्च के अंक में प्रकाशित किया। जिसे संज्ञान में लेते हुए 16 मार्च को एडीएम प्रशासन और एसपीसिटी ने छापेमारी कर बंदियों के पास से 35 मोबाइलें बरामद की। इसमें पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा, पूर्व मंत्री अंगद यादव, कलीम जामई सहित अन्य का नाम भी शामिल है। उधर जेल में मोबाइल के प्रवेश के मामले में लापरवाही पाए जाने पर शासन ने जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर सहित कई बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही इनके खिलाफ जांच चल रही। शासन ने नए वरिष्ठ जेल अधीक्षक के पद पर आरके मिश्रा को तैनात कर दिया। जेल की कमान संभालने के दूसरे दिन 29 मार्च को जेल मैदान में गड्ढा खोदकर गाड़े गए 11 मोबाइल, 30 मार्च को बैरकों की तलाशी के दौरान पांच मोबाइल, एक अप्रैल को जेल के अस्पताल में छिपाकर रखी गई सात मोबाइलों सहित कुल 37 मोबाइलें मिलीं। लेकिन यह किसकी है यह जानकारी नहीं हो सकी। इसकी पड़ताल की जा रही।
विज्ञापन

वहीं दो दिनों से बंदियों के भूख हड़ताल की भी खबरें हैं। वही भोजन न करने की वजह से कुछ बंदियों के बीमार होने की भी चर्चा है। हालांकि जेल सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान अब तक 37 मोबाइल बरामद हो चुकी हैं। जिसे अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया था। यह मोबाइलें किसकी हैं। इसकी पड़ताल की जा रही। बंदियों के भूख हड़ताल या बीमार होने की सूचना को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि सख्ती बरतने पर कुछ बंदी नाराज हैं और तरह-तरह की अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed