फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छात्रा की मौत, थाना गेट पर लगाया जाम

छात्रा की मौत, थाना गेट पर लगाया जाम

Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की मौत, थाना गेट पर लगाया जाम

विज्ञापन
मेहनाजपुर। थाने से महज सौ मीटर दक्षिण स्थित जनता इंटर कॉलेज गेट के सामने गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से साइकल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक और चालक पकड़ लिए गए। कॉलेज के पास स्पीड ब्रेकर न होने से नाराज लोगों ने थाना गेट पर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी।

मेहनजापुर थाना क्षेत्र के सिहुका अबीरपुर गांव निवासी संजना दुबे (16) पुत्री उदयशंकर कक्षा नौ की छात्रा थी। वह मेहनाजपुर थाने के पास स्थित जनता इंटर कालेज की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे संजना अपनी साइकल से स्कूल गेट पर पहुंची। साइकल से उतरकर कॉलेज जाने लगी। इसी दौरान उधर से गुजरे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। संजना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग वाराणसी ले जा रहे थे। रास्तेे में उसकी मौत हो गई। वह चार भाई बहनों में छोटी थी। उधर संजना की मौत से नाराज क्षेत्र के लोग थाना गेट पर मेहनाजपुर-चिरैयाकोट प्रमुख मार्ग को जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि मुख्य मार्ग पर स्थित होने के बावजूद कालेज गेट के अगल-बगल कोई ब्रेकर नहीं है। ना ही गेट बंद होने पर बाहर खड़ा होने के लिए पर्याप्त व्यवस्था। गेट पर कोई कर्मचारी दरवाजा खोलने और बंद करने के लिए भी नहीं रहता। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर कुमुद शेखर ने लोगों की दोनों मांगों को तीन दिन के भीतर पूरा कराने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed