फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बाहरी तत्वों ने डाला अमन-चयन में खलल

बाहरी तत्वों ने डाला अमन-चयन में खलल

Thu, 03 May 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाहरी तत्वों ने डाला अमन-चयन में खलल
सरायमीर। सोशल साइट पर धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित साहू के विरुद्ध एनएसए लगाने की मांग करते हुए 28 अप्रैल को सरायमीर थाना और बाजार में हुई हिंसक घटना के बाद से ही प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने का जोर लगाए हुए है। इसीक्रम में गुरुवार को सरायमीर थाने में एसपी रविशंकर छवि की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर पंचायत सरायमीर सहित आसपास गांव के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। सभी लोगों ने शांति व्यवस्था के लिए एकजुट होने की वकालत की।
विज्ञापन

नगर पंचायत सरायमीर के चैयरमैन प्रकाश यादव ने कहा कि सोशल साइट पर टिप्पणी का मामला बहुत गंभीर नहीं था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर ली थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों को सरामयीर की शांति बर्दाश्त नहीं हो रही थी। जिसके चलते उन सभी ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। वहीं वसीम अहमद ने मोहम्मद पैगंबर साहब की महानता का बखान किया। वसीम का कहना था कि अमित साहू ने यदि कोई टिप्पणी कर भी दी थी, तो उसको आपस में बैठकर समझ लेना चाहिए था। इतनी बड़ी इस तरह की घटना को अंजाम नहीं देना चाहिए था। प्रधान लंबी लइक, शाहिद, समीम, वसीसिद्धीकी, रामेश्वर बरनवाल, अखिलेश जायसवाल, अनिल सेठ आदि ने भी सरायमीर में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान दंगा फसाद करना नहीं है। बल्कि ऐसे मामलों को आपसी सौहार्द के साथ सुलझाया जा सकता था। लेकिन कुछ लोग अपना सिक्का चलाने के लिए बाहरी तत्वों की मदद से इस प्रकार की घटना को अंजाम दिलवाए हैं। जो सरासर गलत है। क्षेत्र के लोगों को आगे से इस बात का ध्यान रखना चाहिए। दोनों असमुदाय के लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की है। इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के अलावा एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक सरायमीर रामनरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहेे।
विज्ञापन

000
बारात गए युवक को दबंगों ने पीटा
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव में बुधवार रात बारात में आए दीपक राजभर नाम के युवक को दबंगों ने लोहे के राड से पीटकर घायल कर दिया। युवक को ग्रामवासी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के चाचा एवं भाजपा आईटी विभाग के जिला सहसंयोजक डा. बृजेश राजभर ने थाने में गुरुवार देर शाम चार अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर के जयश्री राजभर के बेटे की बारात बुधवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र के अरनौला गांव में आई थी। दीपक राजभर अपनी कार से बारात गया था और गाड़ी खड़ी कर सोया था। रात एक बजे दो बाइको से चार की संख्या में अज्ञात लोग आए। सोते समय दीपक को राड से हमला कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष दीदारगंज मंजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed