{"_id":"595d2e4b4f1c1bc6718b4632","slug":"31499278923-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधे में बना होल, खोल रहा तैयारियों की पोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधे में बना होल, खोल रहा तैयारियों की पोल
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील के देवारावासियों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को पूरा कर लेने का दावा किया है लेकिन महुला-गढ़वल बांध में बना होल प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की विभिषिका से बचाने के लिए घाघरा नदी के किनारे 43 किमी लंबे महुला-गढ़वल बांध का निर्माण कराया गया। लेकिन इस बांध की स़ुरक्षा को हर वर्ष खतरा उत्पन्न हो जाता है। इसकी सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा हर वर्ष तैयारियां की जाती हैं लेकिन तैयारियों की पोल बाढ़ आने के बाद ही खुलती है। इस वर्ष भी प्रशासन द्वारा अपनी तैयारियों को पूरी बताया जा रहा है। लेकिन भदौरा गांव के सामने महुला गढ़वल बांध पर हल्की बारिश में ही बना यह होल प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। अगर समय रहते इस होल को बंद नहीं किया गया तो बाढ़ के दौरान जब नदी का पानी बांध से टकराएगा तो इसकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी हीरालाल ने बताया कि बंधे को दिखाकर उसे ठीक कराया जाएगा।