फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा और युवक की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा और युवक की मौत

Fri, 08 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर छात्रा और युवक की मौत
मुबारकपुर/बलरामपुर। मुबारकपुर कस्बे के नूरपुर बुतात मुहल्ले में शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर कक्षा छह के छात्रा की मौत हो गई। जबकि कप्तानगंज थाने के देऊरपुर बाजार में गुरुवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मृत छात्रा पायल चौरसिया (10) पुत्री सुरेश मुबारकपुर थाने के नूरपुर बुतात मुहल्ले की रहने वाली थी। वह शुक्रवार की शाम को कोचिंग पढने गई थी। कोचिंग से लौटते समय जैसे ही अपने घर से थोड़े दूर पर स्थित रोडवेज चौक पर पहुंची कि सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने पायल को मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाईयों की इकलौती बहन थी। इसीक्रम में कप्तानगंज थाने के वासीजफ्तीमाफी गांव निवासी सूबेदार वर्मा (38) पुत्र बलजोर गुरुवार की शाम को देऊरपुर बाजार में सड़क के किनारे खड़ा ञोकर दोस्तों से बात कर रहा था। इस दौरान उधर से गुजरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। वह दो बेटा और एक बेटी का पिता था। सजावट का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed